SSC GD Result 2026: 21.56 लाख में से सिर्फ 1.97 लाख पास, हर 11 में 1 को मौका; UP-राजस्थान में जनरल कट-ऑफ 126 के पार
कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 21,56,776 अभ्यर्थियों में से 1,97,408 को PET/PST के लिए चुना गया है; एडमिट कार्ड CRPF जारी करेगा।

































































































