Lucknow Triple Murder Video: ‘पापा-पापा’ की चीखें, फिर भी चलती रहीं गोलियां
लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी ऋषभ शुक्ला ताबड़तोड़ गोलियां चलाता दिख रहा है। पार्किंग और चबूतरे के विवाद में शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभू और बेटे सुयश की जान गई। 6 आरोपी जेल में हैं, 2 की तलाश जारी है।




