Bhutan Flash Flood: भूटान में फटी ग्लेशियर झील, असम-बंगाल तक अलर्ट
भूटान के गासा जिले में शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से करीब 74 लाख घन मीटर पानी मो छू नदी में उतरा। गासा त्शाचू हॉट स्प्रिंग बह गया, लाया का रास्ता कट गया, पर कोई जनहानि नहीं हुई। भारत ने संकोश नदी पर एडवाइजरी जारी की है, अलीपुरद्वार में हजारों लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए।




