नवम्बर 3, 2026
# Tags
#Breaking News #खेल #भारत

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा, सेमी में फिर टक्कर

कोरिया के खिलाफ गोल का जश्न मनाते भारतीय हॉकी खिलाड़ी

8 गोल। 0 जवाब। 5 में 5 जीत।

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में मेजबान भारत ने सोमवार रात जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में कोरिया को 8-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने लीग स्टेज अजेय रहकर अंक तालिका में टॉप पर खत्म किया।

कोरिया के खिलाफ गोल का जश्न मनाते भारतीय हॉकी खिलाड़ी
जालंधर में कोरिया के खिलाफ गोल के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी (फोटो: X/@TheHockeyIndia)

हर क्वार्टर में भारत का दबदबा

  • पहला क्वार्टर: भारत 3-0 से आगे
  • हाफ टाइम: 3-0
  • तीसरा क्वार्टर खत्म: 7-0
  • फुल टाइम: 8-0

डिफेंडर संजय बने प्लेयर ऑफ द मैच

हॉकी इंडिया के मुताबिक डिफेंडर संजय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पीछे से मजबूत डिफेंस के साथ खुद भी एक गोल दागा।

मैच देखने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम खचाखच भरा था और हॉकी इंडिया ने लिखा, ‘स्टैंड्स में एक इंच जगह नहीं बची।’ इससे पहले भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया था, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई थी।

सेमीफाइनल में फिर कोरिया

अब बुधवार, 4 नवंबर को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला एक बार फिर कोरिया से शाम 7 बजे होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया शाम 4:30 बजे भिड़ेंगे। मैच JioHotstar और Star Sports 2 पर लाइव दिखेंगे।

यह खबर हॉकी इंडिया (@TheHockeyIndia) की आधिकारिक पोस्ट और मैच अपडेट पर आधारित है।

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा, सेमी में फिर टक्कर

HPCL Vizag Refinery Fire: रात 10 बजे

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा, सेमी में फिर टक्कर

Kedartal Trek: बर्फ में 5 दिन से

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *