नवम्बर 3, 2026
# Tags

Kedartal Trek: बर्फ में 5 दिन से लापता 8 ट्रेकर, टेंट मिला पर कोई नहीं

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर 29 अक्टूबर से 7 ट्रेकर और उनका गाइड लापता हैं। सोमवार को SDRF-NIM की टीम को बर्फ में उनका टेंट और सामान मिला, पर कोई नहीं। लापता लोगों में बंगाल के बांकुड़ा के 5 युवक और यूपी की 2 महिलाएं हैं। आज साफ मौसम में फिर तलाश होगी।