Panchkula School Case: 6 साल की बच्ची खतरे से बाहर, स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को तीसरी कक्षा के 8 साल के छात्र पर KG की 6 साल की बच्ची पर हमले का आरोप है। PGIMER चंडीगढ़ में भर्ती बच्ची को होश आ गया है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही की FIR दर्ज की है और स्कूलों के लिए SOP लाने की घोषणा की है।




