The Legend of Hanuman Season 7: ‘मृत्यु बाण’ की खोज में निकलेंगे बजरंगबली, ट्रेलर में दिखा रुद्र रूप; दशहरा सप्ताह में 23 अक्टूबर से JioHotstar पर
JioHotstar ने ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर जारी किया है। रावण के अंत के लिए मृत्यु बाण की खोज में निकले हनुमान का रुद्र रूप ट्रेलर में दिखा है। शरद केलकर फिर रावण की आवाज बने हैं और सीजन 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा।















































































































