Hospital Rate Display: अस्पताल का बिल देखकर अब नहीं चौंकेंगे? केंद्र ने राज्यों से कहा- हर इलाज और सुविधा की दर स्थानीय भाषा व अंग्रेजी में साफ-साफ लगवाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि अस्पताल और क्लिनिक हर सेवा व सुविधा की दरें स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रमुखता से प्रदर्शित करें। विदेशी मरीजों के लिए पैकेज रेट दिखाने पर भी जोर दिया गया है।















































































































