Rajasthan Drone RDX: पाक सीमा पर ड्रोन से गिरी हथियार-विस्फोटक की खेप; श्रीगंगानगर रावला में ANTF-BSF की बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियार और विस्फोटक सामग्री की खेप ANTF, BSF और स्थानीय पुलिस ने बरामद की है। पंजाब के जालंधर और फिरोजपुर के दो युवक मौके पर गिरफ्तार किए गए।














































































































