Air India Diversion: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट AI2030 में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में आपात लैंडिंग; सभी 306 यात्री सुरक्षित
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को बुधवार सुबह सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारी चरण सिंह के मुताबिक, विमान के सभी 306 यात्रियों को सुबह 9:35 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। शुरुआती जानकारी में पायलट की चूक की आशंका जताई गई है; मामले की जांच जारी है।
















































































































