Two Child Norm: 3 बच्चों वाली सरपंच बचीं, SC बोला- ऐसे कानून अब बेमानी
सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर को कहा कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर सजा देने वाले कानून अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं, क्योंकि भारत की प्रजनन दर 3.0 से घटकर 1.9 रह गई है। कोर्ट ने 2003 के जावेद फैसले पर दोबारा विचार के लिए मामला बड़ी बेंच को भेजा।




