CNAP Rule: आज से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, बिना किसी ऐप के
1 नवंबर 2026 से 4G-5G नेटवर्क पर आने वाली कॉल में नंबर के साथ कॉलर का KYC रिकॉर्ड वाला नाम दिखेगा। दूरसंचार विभाग के सर्कुलर की पूरी जानकारी।
1 नवंबर 2026 से 4G-5G नेटवर्क पर आने वाली कॉल में नंबर के साथ कॉलर का KYC रिकॉर्ड वाला नाम दिखेगा। दूरसंचार विभाग के सर्कुलर की पूरी जानकारी।
1 नवंबर 2026 से LPG के दाम, बैंक चार्ज, पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट और ITR की तारीखों से जुड़े बदलाव लागू हुए हैं। दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान के तहत 50% वर्क फ्रॉम होम, दोगुनी पार्किंग फीस, No PUC No Fuel और बाहरी पुरानी गाड़ियों पर रोक शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। शनिवार को यह बनारस स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। CM योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाई। नियमित सेवा में ट्रेन रात 8:50 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 6:10 बजे, यानी करीब 9 घंटे में नई दिल्ली पहुंचेगी।
‘कांटे’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक घर के सीसीटीवी में वह रात करीब 2 बजे संतुलन खोकर गिरते दिखे। संजय दत्त ने लिखा कि वह उनका सपना ‘कांटे 2’ पूरा करेंगे।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को NCP की रैली में ‘दिल्ली नहीं, ढाका’ के नारे गूंजे। संयोजक नाहिद इस्लाम ने महंगाई, बिजली-गैस संकट और कानून-व्यवस्था पर तारिक रहमान सरकार को घेरा और गृह व ऊर्जा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। 31 अक्टूबर को उमर ने X पर चार तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘A new journey began yesterday’। निधि ने भी वही तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘It’s done bro’।
देसी स्मार्टफोन कंपनी लावा ने मेमोरी चिप की किल्लत का हवाला देते हुए 15 नवंबर 2026 से अपने पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के दाम 3,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है। Ai+ भी इसी तारीख से अपने कई मॉडल 1,000 से 3,000 रुपये तक महंगे कर रही है। जानें कौन सा फोन कितने का होगा और पुरानी कीमत पर खरीदने के लिए कितना वक्त बचा है।
रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए 3, 4 और 5 नवंबर को पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) कराएंगे। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक ई-कॉल लेटर परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड होंगे, यानी हर तारीख वालों का एडमिट कार्ड अलग दिन आएगा। जानें आपका हॉल टिकट कब आएगा, कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा कौन सा नियम ध्यान रखना है।
नोएडा एलिवेटेड रोड: करीब ₹480 करोड़ में बनी जिस सड़क से रोज करीब डेढ़ लाख लोग नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आते-जाते हैं, उसमें 35 दिन के भीतर दूसरी बार सड़क धंस गई है। सेक्टर-33 (इस्कॉन मंदिर के पास) बने गड्ढे के बाद सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला पूरा कैरिजवे करीब 10 […]
होर्मुज जलडमरूमध्य में 27 भारतीय नाविकों वाले पनामा के झंडे वाले टैंकर Louise 1 के हल पर एक छोटी नाव से दो लिम्पेट माइन चिपकाई गईं, जिनके फटने से इंजन रूम में आग लगी। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद इस इलाके में ऐसी माइन का यह पहला कामयाब हमला है। शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।