अक्टूबर 15, 2026
# Tags

IDBI Fairfax Deal: कैबिनेट ने Fairfax को IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी ₹52,878 करोड़ में बेचने को मंजूरी दी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने बुधवार को कनाडा की Fairfax Financial Holdings की सहायक कंपनी को IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी ₹52,878 करोड़ में बेचने को मंजूरी दे दी। इसमें सरकार की 30.48% और LIC की 30.24% हिस्सेदारी शामिल है। सौदा पूरा होने पर यह भारत के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा FDI होगा।