Ankita Bhandari Case: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता तड़के हिरासत में, करीब एक घंटे बाद रिहा
दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में इंडिया गेट के पास धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हिरासत में लिया और करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया। परिवार की मांग है कि कथित VIP एंगल की CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकी जाए; गौतम आरोपों से इनकार करते हैं।






















































































































