SIR Case: राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI बोले- न्यायपालिका को कोई धमका नहीं सकता
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई पर एक याचिकाकर्ता से उसके आचरण पर सवाल पूछे जाएंगे। 12 अक्टूबर के मार्च से जुड़ी याचिकाओं पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका को कोई धमका नहीं सकता।

























































































































