Aurora Hindu Temple Plot: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश राइफल जाम होने से टली, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में पुलिस ने 19 वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है, जिस पर ऑरोरा इलाके के एक हिंदू पूजा स्थल पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप है। अभियोजकों के मुताबिक हमले की कोशिश के दौरान उसकी राइफल जाम हो गई और बाद में सहकर्मियों की सूचना पर वह पकड़ा गया। उसके घर से AR-स्टाइल राइफल और 300 कारतूस बरामद हुए हैं।

























































































































