India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, गोयल बोले- कानूनी ड्राफ्टिंग जारी
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो गया है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौता तभी लागू होगा, जब भारत को प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डील के बड़े मुद्दे तय हो चुके हैं।


























































































































