अक्टूबर 16, 2026
# Tags
नई दिल्ली में दूरसंचार विभाग का मुख्यालय संचार भवन

Caller Name Display: 1 नवंबर से अनजान नंबर की कॉल पर भी दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, दूरसंचार विभाग का आदेश

दूरसंचार विभाग (DoT) ने 13 अक्टूबर के सर्कुलर में देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके बाद 4G और उससे आगे के नेटवर्क पर आने वाली कॉल में नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखेगा। नंबर फोन में सेव है तो सेव किया गया नाम ही दिखेगा, वरना कॉल करने वाले की टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम। यह सेवा अपने आप चालू होगी और इसके लिए अलग से अनुरोध नहीं करना होगा।