ED Share Manipulation: व्हाट्सऐप ‘मल्टीबैगर’ टिप्स के जाल में फंसे एक लाख निवेशक, 6 शहरों में 29 ठिकानों पर छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई जोनल ऑफिस-I ने आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और आरएंडबी डेनिम्स लिमिटेड समेत लिस्टेड कंपनियों के शेयर दाम में कथित हेरफेर के मामले में 16 अक्टूबर 2026 को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और भावनगर के 29 ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी के मुताबिक व्हाट्सऐप पर ‘मल्टीबैगर’ खरीद टिप्स के बाद खरीदार करीब 3,400 से एक लाख से ऊपर पहुंचे; समूह हटने के बाद शेयर करीब 70 प्रतिशत गिर गए और एक लाख से अधिक छोटे निवेशक भारी नुकसान में फंस गए।




































































































































