अक्टूबर 16, 2026
# Tags
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण

Prashant Bhushan Regime Change: ‘हम सब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं’ बयान पर बवाल, भाजपा बोली—यह तख्तापलट की मंशा

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कहा कि अगर “ऐसी बर्बरता” जारी रही तो सत्ता परिवर्तन निश्चित है, “हम सब रिजीम चेंज चाहते हैं” और यह हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा ने इस बयान पर तीखा पलटवार किया। सांसद संबित पात्रा ने कहा कि देश में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, जबकि प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे बांग्लादेश के पैटर्न पर तख्तापलट की बात बताया। शुक्रवार सुबह भी यह मुद्दा X पर ट्रेंड करता रहा।