Abhijeet Dipke: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक आज SEM कोर्ट में पेश होंगे, नेहा बोरा रिहा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम कनॉट प्लेस के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले एहतियाती धाराओं में हिरासत में लिया गया। नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिकताओं के बाद शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया, जबकि दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है और उन्हें SEM अदालत में पेश किया जाना है। पुलिस के अनुसार करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए।








































































































































