अक्टूबर 18, 2026
# Tags
फ्रांस के लिमोज शहर में शनिवार रात आग की लपटों में घिरा ऐतिहासिक टाउन हॉल और उसका घंटाघर

France Protests: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग, उपद्रवियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल को आग के हवाले किया

फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ शनिवार को हुए देशव्यापी प्रदर्शन कई शहरों में हिंसक हो गए। लिमोज में उपद्रवियों ने 143 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल में घुसकर आग लगा दी, जिससे उसकी छत और घंटाघर ढह गए। गृह मंत्रालय के मुताबिक देशभर में करीब 5.5 लाख लोग सड़कों पर उतरे। प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नु के अनुसार करीब 1,200 लोग हिरासत में लिए गए और 150 पुलिसकर्मी घायल हुए।